दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर लगाने से दौड़ेगी आपकी तरक्की

दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर लगाने से दौड़ेगी आपकी तरक्की



वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की दीवारों पर दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर लगाना शुभ माना जाता हैं। इस तस्वीर के कारण घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं कर पाता हैं और इस तस्वीर को लगाने की इंसान की तरक्की होती हैं और घर में खुशहाली आती हैं।

वास्तु में कहा गया है कि दौड़ते हुए घोड़े ऊर्जा, शक्ति और तरक्की के प्रतीक हैं। इसे घर की दीवारों पर लगाने से उस घर में रहने वाले लोगों को नौकरी पेशा में तरक्की मिलती हैं। साथ ही साथ बिजनेस व्यापार करने वाले लोगों को आर्थिक लाभ मिलता हैं।

दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर लगाने के फायदे।

1 .घर में धन की आवक बनी रहे, इसके लिए घर की लॉबी की दक्षिणी दीवार पर आप दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर लगा सकते हैं।

2 .घर के उत्तर -पश्चिम में दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर लगाने से इंसान पर कभी भी कर्ज नहीं होता हैं और कर्ज की परेशानियों से मुक्ति मिल जाती हैं।

3 .घर की दीवारों पर दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर लगाने से घर में रहने वाले वक्तियों का सेहत अच्छा रहता हैं और जीवन में ऊर्जा बनी रहती हैं।

4 .बता दें की घर के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल और प्यार बना रहे, इसके लिए घर के ड्राइंग रूम में दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर लगाना अच्छा माना जाता हैं।

5 .घर की दीवारों पर दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर लगाने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती हैं और हर काम में तरक्की मिलती हैं। 
ऐसे ही और मज़ेदार लेख के लिए मेरे Facebook Page को लाइक करना न भूलें।

0 Reviews